Lucknow News: असलहों से लैस बदमाशों ने हास्टल में घुसकर केयरटेकर को पीटा, केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
लखनऊ, अमृत विचार। राजधनी में चिनहट के मटियारी स्थित ओम ब्वाय हास्टल में असलहों से लैस बदमाशों ने धावा बोल दिया। अंदर केयरटेकर को बंधक बनाकर पीटा। हास्टल में तोड़फोड़ की। हमले में केयरटेकर का हाथ टूट गया। सिर पर चोट आई। आरोपी रुपये व जरूरी दस्तावेज लेकर भाग गये। पीड़ित की तहरीर पर चिनहट थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
उन्नाव निवासी जीवेन्द्र सिंह चिनहट के मटियारी स्थित ओम बॉयज हॉस्टल में केयरटेकर हैं। 11 सितंबर को दोपहर करीब 3:45 बजे हॉस्टल से गांव जाने के लिए रहे थे। आरोप है कि अभय सिंह, अविचल शुक्ला, शनि सिंह साथियों के साथ हास्टल में घुसने लगे। विरोध करने पर गाली-गलौज की और बोले धनंजय को निपटा देंगे।
हॉस्टल में कार्यरत राजेन्द्र सिंह, वेद प्रकाश सिंह, रणविजय सिंह ने समझाने का प्रयास किया तो अभय ने मारना शुरू कर दिया। हमलावरों ने जीवेंद्र का हाथ तोड़ दिया। सिर पर भी चोट आई है।असलहे, लाठी, डंडों और हॉकी से लैस हमलावर मोबाइल, रुपये और कागजात छीन ले गए। चिनहट पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की पड़ताल की जा रही है।
