Bareilly : लगातार चौथी महिला कमिश्नर की हुई तैनाती, मंडलायुक्त बनी अनामिका सिंह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। सचिव वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, उत्तर प्रदेश शासन में मुख्य कार्यकारी अधिकारी और उत्तर प्रदेश क्लीन एयर मैनेजमेंट प्रोजेक्ट अथॉरिटी में तैनात रहीं अनामिका सिंह को बरेली का मंडलायुक्त बनाए जाने पर विकास भवन में खुशी का माहौल है। वह 2007-08 में बरेली की सीडीओ रह चुकी हैं और लगातार चौथी महिला मंडलायुक्त के रूप में तैनाती हुई है।

विकास भवन के कर्मचारी बताते हैं कि अनामिका सिंह के सरल स्वभाव और अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ समन्वय बनाने की क्षमता के कारण उनका कार्यकाल हमेशा यादगार रहा है। सीडीओ रहते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण कार्य किए थे, जो आज भी चर्चा में हैं। उनकी नियुक्ति से बरेली के विकास में नए आयाम जुड़ने की उम्मीद है। अनामिका सिंह की कार्यशैली के कारण लोग उनसे काफी उम्मीदें लगा रहे हैं। वह विकास कार्यों को गति देने और प्रशासनिक सुधारों को लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

इधर, 2008 बैच की आईएएस सौम्या अग्रवाल ने मार्च 2023 में बरेली कमिश्नर के पद पर चार्ज ग्रहण किया था। इससे पहले जून 2022 को कमिश्नर आर.रमेश के तबादले के बाद सेल्वा कुमार जे ने बतौर कमिश्नर पदभार संभाला था। दो अक्टूबर 2022 को उनका तबादला मेरठ कमिश्नर के पद पर हुआ और बरेली में सारिका मोहन को कमिश्नर के पद पर भेजा गया था। वह चार्ज लेने नहीं आईं तो केंद्र में तैनात रहीं संयुक्ता समद्दार को बरेली का कमिश्नर बनाया गया। 27 फरवरी 2022 को शासन ने संयुक्ता समद्दार को कमिश्नर पद से हटाकर प्रतीक्षारत कर दिया गया था। इसके बाद दो मार्च को सौम्या अग्रवाल ने कमिश्नर का पदभार संभाला था।

संबंधित समाचार