Bareilly : एप डाउनलोड कराकर साइबर ठग ने खाते से 1.9 लाख उड़ाए

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। किला थाना क्षेत्र निवासी एक युवक को साइबर ठग ने झांसा देकर खाते से 1.9 हजार रुपये उड़ा दिए। युवक की शिकायत पर साइबर सेल ने तुरंत 99 हजार रुपये खाते में होल्ड करा दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मोहल्ला बिहारीपुर कासगरान निवासी इमरान ने बताया कि 23 जून को उसके खाते से दो सौ रुपये कट गए थे। इसकी शिकायत करने के लिए उसने यूट्यूब पर एक वीडियो देखकर कस्टमर केयर का नंबर लिया। उसके बाद फोन करने पर व्यक्ति ने उसके मोबाइल फोन पर एक एप डाउनलोड कराया। 

आरोप है कि जैसे ही उसने एप को खोला कि उसका फोन हैक हो गया। ठगों ने चार बार में 1.9 लाख रुपये खाते से उड़ा दिए। हालांकि साइबर सेल ने शिकायत के बाद 99 हजार रुपये होल्ड करा दिया। ऐसे में उसने अब खाते से रुपये रिलीज कराने के लिए रिपोर्ट दर्ज कराई है।

 

संबंधित समाचार