Moradabad : खेत में अकेला पाकर किया नाबालिग का रेप, पहचान खुलने के डर से उतारा मौत के घाट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ठाकुरद्वारा, अमृत विचार। ठाकुरद्वारा सीमा से सटे जसपुर के अमियावाला गांव में 16 सितंबर को हुई एक नाबालिग किशोरी की हत्या और दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने 12 घंटे के भीतर बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपी राजीव पुत्र मोहन सिंह (20 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है।

पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि उसने नाबालिग को खेत में अकेला पाकर दुष्कर्म किया और पहचान उजागर होने के डर से उसकी हत्या कर दी।

पुलिस ने इस मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए डॉग स्क्वॉड और फोरेंसिक विशेषज्ञों की मदद से साक्ष्य जुटाए। डॉग स्क्वॉड का डॉग टाइगर घटनास्थल से सीधे मृतका के घर पहुंचा और उसके बाद आरोपी के घर जाकर उसके कपड़ों को सूंघकर पहचान की। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अपराध निहारिका तोमर, पुलिस अधीक्षक काशीपुर अभय प्रताप सिंह और पुलिस उपाधीक्षक काशीपुर दीपक सिंह के नेतृत्व में गठित टीमों ने मामले का खुलासा किया।

आरोपी राजीव पर पूर्व में भी कोतवाली जसपुर में मुकदमा दर्ज है। आरोपी का व्यवहार और बयान बदलते रहना संदेहास्पद लगा, जिसके बाद सघन पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार कर लिया। आरोपी युवक को पकडवाने मे सबसे बड़ी भूमिका डॉग स्क्वाड टाइगर नामक डॉग की रही ।

संबंधित समाचार