अयोध्या की दुर्गापूजा-रामलीला की विशेष पहचान...भव्य होगा आयोजन, तैयारियों को बेहतर बनाने में जुटा प्रशासन  

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

अयोध्या, अमृत विचार। दुर्गापूजा एवं रामलीला महोत्सव को लेकर डीएम निखिल टीकाराम फुण्डे और एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बुधवार को केंद्रीय दुर्गा पूजा में रामलीला समन्वय समिति के पदाधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की। संरक्षक और नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण के बाद अयोध्या की दुर्गापूजा और रामलीला के पर्व की विशेष पहचान हो गई है। इस बार अब तक की सबसे भव्य तरीके से पर्व मनाया जाएगा। प्रशासन सभी समस्याओं को समय से निस्तारित कर दे। 

संरक्षक और रुदौली विधायक रामचन्दर यादव ने कहा कि अयोध्या विश्व पटल पर स्थापित हैं, इसलिए यहां के धार्मिक कार्यक्रम भी इसी गरिमा के अनुरूप संपन्न कराएं। पूजा के संबंध जो भी समस्याएं है उन सभी का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित कराए। समिति के अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने कहा है कि जिले की सभी क्षतिग्रस्त मार्गों को सही कर दिया जाए। जल भराव की समस्या का निदान समय से करा दिया जाए। मेला क्षेत्र की निगरानी ड्रोन कैमरे से कराए जाने व पर्व के दौरान शराब पीने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाने की मांग की। 

प्रमुख संरक्षक विजय गुप्ता ने कहा कि त्योहार के दौरान जिले में स्लॉटर हाउस और मीट की दुकानों को बंद रखा जाए। 24 घंटे पानी की सप्लाई बेहतर साफ सफाई,चूना छिड़काव की व्यवस्था की जाए। मेडिकल कैंप अवश्य लगाया जाए। ग्रामीण क्षेत्र से आए प्रभारी ध्रुव गुप्ता, रुदौली से अनिल मिश्रा, बीकापुर से अशोक गुप्ता,मिल्कीपुर से कृष्ण कुमार गुप्ता,गोसाईगंज से हेमंत गुप्ता, पूराबाजार से प्रमोद सोनी,भदरसा से प्रेम मौर्य, तारुन से प्रिंस कसौधन, कुचेरा से महेश कौशल ने अपने क्षेत्र की समस्या जिला प्रशासन के समक्ष रखी। 

एडीएम सिटी योगानंद पांडे,एडीएम प्रशाशन, पुलिस अधीक्षक नगर चक्रपाणि त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बलवंत ने संबोधित किया। बैठक में सभी एसडीएम, सभी क्षेत्राधिकारी, संरक्षक अमल गुप्ता, ओमप्रकाश जायसवाल, गगन जायसवाल,प्रेमनाथ राय, जेएन चतुर्वेदी, केशव बिगुलर, सुप्रीत कपूर,पवन निषाद, रोहिताश्व चंद्र आदि थे।

ये भी पढ़े : चमोली में बादल फटने से कई भवन धराशाई..10 लोग लापता CM पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर जताया दुख, रेस्क्यू में जुटा NDRF

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन