संभल : एटीएस का विरोध करने वालों की जांच हो: साध्वी प्राची

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

साध्वी प्राची बोलीं, मुस्लिम तुष्टिकरण में लगी है सपा

संभल/चंदौसी, अमृत विचार। जनपद के चंदौसी क्षेत्र में एक परिचित के घर पहुंची साध्वी प्राची ने समाजवादी पार्टी और भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर पर जमकर हमला बोला। कहा कि सपा और चंद्रशेखर जैसे नेताओं का एकमात्र लक्ष्य मुस्लिम वोट बैंक है। इसी कारण यह लोग संतों को निशाना बनाते रहते हैं।

जगद्गुरु रामभद्राचार्य पर चंद्रशेखर रावण की टिप्पणी को लेकर साध्वी प्राची ने कहा कि यह मुस्लिम तुष्टिकरण की पराकाष्ठा है। सपा-बसपा सरकार के दौरान भी संतों को टारगेट किया गया। संभल में एटीएस यूनिट की स्थापना पर सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क के विरोध पर साध्वी प्राची ने कहा कि देवबंद, बरेली और संभल जैसे स्थानों पर एटीएस चौकी बनाना सरकार का सराहनीय कदम है। जो लोग इसका विरोध कर रहे हैं, उनके आतंकियों से तार जुड़े हो सकते हैं और इनकी जांच होनी चाहिए। सपा सांसद अपराधियों को संरक्षण देते थे। इसलिए एटीएस की स्थापना से इन्हें परेशानी हो रही है। संभल के 100 गांवों में चार फीसदी हिंदू आबादी के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि सपा और मुस्लिम नेता यह कहकर सफाई दे रहे हैं कि हिंदू रोजगार और धंधे के लिए बाहर गए, लेकिन सच्चाई यह है कि वे मुस्लिमों के आतंक के कारण पलायन को मजबूर हुए।

संबंधित समाचार