Kanpur HBTU के दीक्षांत समारोह में 16 मेधावियों को मिला स्वर्ण, छात्रा पंखुड़ी गुप्ता ने हासिल किए 3 गोल्ड मेडल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। हरकोर्ट बटलर प्राविधिक विश्वविद्यालय (एचबीटीयू) का सातवां दीक्षांत समारोह शुक्रवार को शताब्दी भवन, पश्चिमी परिसर में आयोजित हुआ। समारोह के दौरान 16 मेधावियों ने 18 स्वर्ण पदक हासिल किए। इनमें मेधावी छात्रा पंखुड़ी गुप्ता को सबसे अधिक 3 गोल्ढ मेडल हासिल हुए। बीटेक कंप्यूटर साइंस की छात्रा पंखुड़ी ने कुलाधिपति स्वर्ण पदक, कुलपति स्वर्ण पदक व एक स्पांसर अवॉर्ड हासिल किया। समारोह में इस बार स्वर्ण पदक हासिल करने वाली 55.56 फीसदी छात्राएं रहीं।

समारोह की अध्यक्षता विश्वविद्यालय की कुलाधिपति व प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेल पटेल ने की। उन्होंने समारोह में 1050 उपाधियां युवाओं को प्रदान की। कार्यक्रम में  स्वर्ण पदक के अलावा 15 रजत पदक भी मेधावियों को मिले। इनमें अभय कुमार यादव को दो रजत पदक हासिल हुए। इनमें एक कुलाधिपति कांस्य पदक व दूसरा कुलपति रजत पदक शामिल है। कास्य पदक हासिल करने वाले मेधावियों की संख्या 15 रही। इनमें मेधावी छात्र उत्कर्ष अग्रवाल को दो कांस्य पदक हासिल हुए।

00

उधर समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष व एचबीटीयू के पूर्व छात्र अरविंदर सिंह साहनी भी मौजूद रहे। एचबीटीयू के कुलपति प्रो समशेर ने प्रगति आख्या प्रस्तुत की। इस दौरान छात्र-छात्राओं को कड़ी मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य निर्धारण का मंत्र दिया गया। कार्यक्रम में कुलाधिपति की ओर से बटन दबाकर सभी 1050 उपाधियों को डीजी लॉकर युवाओं तक पहुंचाया। बताया गया कि इस सुविधा से युवा अपनी डिग्री कहीं से भी किसी भी वक्त हासिल कर सकते हैं।

इसके अलावा समारोह में परिषदीय स्कूलों के बच्चों को राज्यभवन से आई पुस्तकों को भेंट किया गया। समारोह में विश्वविद्यालय की ओर से गोद लिए गांव के 3 बच्चों को भी पुरस्कृत किया गया। इन बच्चों ने विश्वविद्यालय की ओर से पूर्व में आयोजित प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन किया था। इनमें कक्षा 5 की छात्रा काजल, कक्षा 3 की छात्रा निहारिका शुक्ला व कक्षा 5 की छात्रा आराध्या शुक्ला शामिल रहीं। उधर औरेया की आंगनबाड़ी को राज्यपाल की ओर से विशेष किट भी प्रदान की गई। प्राथमिक विद्यालय बरहट बांगर के स्कूल को पुस्तकें वितरित की गई। 

cats

14 शिक्षक हुए पुरस्कृत

समारोह के दौरान विश्वविद्यालय के 14 शिक्षकों को रिसर्च एक्सिलेंस अवॉर्ड से पुरस्कृत किया गया। इन शिक्षकों में प्रो आशीष कपूर, प्रो एके राठौर, डॉ. एसवीएआर शास्त्री प्रमुख रहे। इसी तरह डॉ. आदर्श कुमार आर्या, डॉ. शीना गौतम, प्रो प्रभात वर्मा, प्रो दीपक श्रीवास्तव को भी पुरस्कृत किया गया। समारोह में प्रो विनय प्रताप सिंह, प्रो एसकेएस यादव, प्रो राजेश कुमार वर्मा ने भी अवॉर्ड जीता। कार्यक्रम में डॉ. संतोष कुमार, डॉ. अनुराग सिंह, डॉ. श्रवण कुमार व डॉ. अभिषेक कुमार गुप्ता को सम्मानित किया गया। 

छात्राओं ने झटके अधिक गोल्ड

दीक्षांत समारोह में छात्राओं ने छात्रों के मुकाबले अधिक गोल्ड पर कब्जा किया। समारोह में 18 गोल्ड प्रदान किए गए। इनमें 10 छात्राओं को हासिल हुए जबकि 8 गोल्ड छात्रों को मिले। इस तरह से गोल्ड हासिल करने में छात्राओं का प्रतिशत 55.56 फीसदी रहा। इसी तरह 16 रजत पदकों में से छात्रों को दस रजत पदक मिले। उधर कांस्य पदक की बात की जाए तो 16 कांस्य पदक में 7 छात्राओं ने जबकि 9 छात्रों को हासिल हुए। इसी तरह 50 मेडल में 23 मेडल छात्राओं ने जबकि 27 मेडल छात्रों ने हासिल किए। 

cats

डिग्री लेने में छात्र अव्वल

समारोह के दौरान डिग्री हासिल करने में छात्र अव्वल रहे। स्नातक की बात की जाए तो 551 छात्र ने डिग्री हासिल की। इसी तरह छात्राओं की संख्या 152 रही। समारोह में कुल स्नातक की 703 डिग्री प्रदान की गई। स्नातक की डिग्री हासिल करने का औसत छात्रों का 78.38 फीसदी रहा। उधर मास्टर्स की डिग्री हासिल करने वालों में छात्रों ने 144 व छात्राओं ने 156 डिग्री हासिल की। पीएचडी में 4 छात्राओं व 8 छात्रों ने डिग्री हासिल की। 

बीटेक में अधिक डिग्री

दीक्षांत समारोह के दौरान सबसे अधिक बीटेक में सबसे अधिक 684 डिग्री प्रदान की गई। इसी तरह एमबीए में 179, बीबीए 19, एमएससी विषय में18 डिग्रियां वितरित की गई। उधर एमसीए में 66 जबकि एमटेक में 37 डिग्री प्रदान की गई। कार्यक्रम में पीएचडी की 12 डिग्री प्रदान की गई।

संबंधित समाचार