पीलीभीत: हिंदू संगठन ने किया हाईवे जाम करने का प्रयास, तीन नेता गिरफ्तार, समर्थक फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। गत दिनों न्यूरिया थाने में ग्राम पंडरी के प्रधान पुत्र की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर और अन्य शिकायतों को फर्जी करार देते हुए विश्व हिंदू रक्षा परिषद ने शनिवार से आंदोलन की शुरुआत की और हाईवे पर जाम लगाने का प्रयास करते ही पुलिस प्रशासन एक्शन में आ गया। सख्ती अपनाते हुए विश्व हिंदू जिलाध्यक्ष यशवंत सिंह, भाकियू नेता धर्मेंद्र चौहान समेत तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के एक्शन के बाद अन्य पदाधिकारी और समर्थक भाग गए।

बता दें कि जिलाध्यक्ष यशवंत सिंह की अगुवाई में तमाम कार्यकर्ता सुबह टनकपुर हाईवे पर स्थित नेहरू पार्क में धरने पर बैठ गए। करणी सेना और भारतीय किसान यूनियन के कई कार्यकर्ता भी शामिल हुए। यह मांग की गई कि विश्व हिंदू रक्षा परिषद पदाधिकारियों पर दर्ज मुकदमा निरस्त किया जाए। इसे लेकर नारेबाजी की गई। 

इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर, सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी, सहायक पुलिस अधीक्षक नताशा गोयल पुलिस बल के साथ पहुंचे और फिर तीखी नोंकझोंक हुई। फिर जब धरपकड़ शुरू हुई और भीड़ भागने लगी। तीन लोगों को पुलिस ने पकड़ लिया। वाहन भी कब्जे में लिए गए है। अब पुलिस कार्रवाई में जुट गई है। 

संबंधित समाचार