अयोध्या: शशि हत्याकांड के मुख्य आरोपी का पेड़ लटका मिला शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। जनपद के हाईप्रोफाइल शशि हत्याकांड के मुख्य अभियुक्त विजय सेन यादव का शव आम के पेड़ पर फांसी से लटका हुआ मिला है। इनायतनगर थाने के हैरिंग्टनगंज पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम डीह भरथी निवासी विजयसेन यादव का शव गांव से सटे बाग में आम के पेड़ पर फांसी से लटकते देखा …

अयोध्या, अमृत विचार। जनपद के हाईप्रोफाइल शशि हत्याकांड के मुख्य अभियुक्त विजय सेन यादव का शव आम के पेड़ पर फांसी से लटका हुआ मिला है। इनायतनगर थाने के हैरिंग्टनगंज पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम डीह भरथी निवासी विजयसेन यादव का शव गांव से सटे बाग में आम के पेड़ पर फांसी से लटकते देखा गया। विजय सेन यादव मिल्कीपुर के बहुचर्चित शशि हत्याकांड का मुख्य अभियुक्त था। इसी हत्याकांड की वजह से पूर्व सांसद मित्रसेन यादव के सुपुत्र आनंदसेन यादव का मंत्री पद चला गया था।

शशि हत्याकांड में विजयसेन के साथ पूर्व मंत्री आनंदसेन यादव भी हत्याभियुक्त थे। बाद में उन्हें नारको टेस्ट व अन्य प्रक्रिया से गुजरने के बाद जांच में क्लीन चिट दे दी गई थी। विजयसेन जेल में सजा काटकर अभी कुछ वर्ष पहले ही अपने पैतृक घर आया था।

ग्रामीणों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस चौकी प्रभारी राजेश मिश्रा को दी। मौके पर पहुंचे हैरिंग्टनगंज चौकी प्रभारी राजेश कुमार मिश्र ने बताया कि ग्रामीणों का कहना है कि विजय सेन ने पत्नी से विवाद में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के शव का पंचायत नामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

संबंधित समाचार