Bareilly : शहाबुद्दीन धीरेंद्र शास्त्री पर भड़के, बोले-बागेश्वर वाले बाबा बना रहे कट्टरपंथी महिलाओं की फौज
बरेली, अमृत विचार। आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी ने पंडित धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि देश कई कट्टरपंथी विचारधाराओं और आतंकवाद से जूझ रहा है।
कहीं माओवादी झारखंड और छत्तीसगढ़ में उत्पाद मचाते हैं, तो कहीं मणिपुर और असम में बोडोलैंड की मांग करने वाले उग्रवादी हमला कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ कुछ मुस्लिम संगठन और चंद व्यक्ति भी कट्टरपंथी विचारधारा को फैलाकर देश के माहौल को खराब करना चाहते हैं।
वहीं पंडित धीरेंद्र शास्त्री कट्टरपंथी विचारधारा वाली महिलाओं की फौज तैयार करके देश में अफरातफरी का माहौल तैयार करना चाहते हैं, इससे देश का कोई भला होने वाला नहीं, बल्कि नुकसान ही होगा। मौलाना ने कहा कि हर व्यक्ति को चाहे वो हिन्दू हो या मुसलमान, अपने धर्म पर सख्ती के साथ कायम रहना चाहिए। कोई भी मजहब लोगों को आपस में लड़ना-झगड़ना नहीं सिखाता है और न ही धर्म इस बात की शिक्षा देता है।
