Rampur : कोसी नदी में नहाने गए किशोर की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
स्वार, अमृत विचार। कोसी नदी पर नहाने गए किशोर की डूबने से मौत हो गई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। एक घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने शव को ढूंढ कर बाहर निकाला। परिजनों ने पुलिस को कोई कार्रवाई न करने का आश्वासन दिया।जिस पर परिजनों ने युवक के शव को सुपुर्दे खाक कर दिया। परिजनों में कोहराम मचा है।
तहसील क्षेत्र के गांव रसूलपुर निवासी भूरा मियां का 17 वर्षीय बेटा फारुख रविवार दोपहर को अपने दोस्तों के साथ कोसी नदी में नहाने गया था। नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया। देखते ही देखते डूबने लगा। जिस पर उसके साथियों ने शोर मचा दिया। आसपास के लोगों को मौके पर भारी भीड़ लग गई। जिसके बाद ग्रामीणों ने युवक की तलाश शुरू कर दी। लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद युवक फारुख का शव नदी से ढूंढ निकाला।
घटना की सूचना मिलते किशोर के परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मौके पर लोग पहुंच गए। घटना की जानकारी मिलने पर नायब तहसीलदार और पुलिस भी पहुंची,लेकिन परिजनों ने कोई भी कानूनी कार्रवाई करने से मना कर दिया।जिस पर परिजन मृतक के को घर ले गए और कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक कर दिया। मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है।
