Sharadiya Navratri 2025: देवी प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे मूर्तिकार...झील की खास काली मिट्टी का कर रहे इस्तेमाल 

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

 

बाराबंकी, अमृत विचार। शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 22 सितंबर से हो रही है और क्षेत्र में इसकी तैयारियां जोरों पर हैं। मंदिरों और पूजा पंडालों में मां दुर्गा की भव्य प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी, जिन्हें अंतिम रूप देने में मूर्तिकार दिन-रात जुटे हैं। तहसील रामसनेहीघाट क्षेत्र के सुरजवा पुर गांव के मूर्तिकार छोटेलाल पिछले दस वर्षों से दुर्गा प्रतिमाएं बना रहे हैं। वे झील की खास काली मिट्टी का इस्तेमाल कर 3 फीट से लेकर 6.5 फीट तक की प्रतिमाएं तैयार करते हैं। 

छोटेलाल ने बताया कि उनकी बनाई मूर्तियों में मां दुर्गा का महिषासुर मर्दन, शिव-गणेश संग दुर्गा, और विभिन्न रूपों की मूर्तियां शामिल होती हैं। उनकी प्रतिमाएं दूर-दूर तक जाती हैं और समितियों के विशेष ऑर्डर पर बनाई जाती हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि छोटेलाल की मूर्तियों में आस्था, भक्ति और शक्ति का अनूठा समावेश होता है, जो उन्हें अन्य कलाकारों से अलग बनाता है।

ये भी पढ़े : दीपोत्सव पर अस्पतालों में आरक्षित रहेंगे 50 बेड..14 स्वास्थ्य शिविर व पक्का घाट पर होगा 8 बेड का अस्थायी हॉस्पिटल

संबंधित समाचार