Sultanpur News : सुलतानपुर में कातिल पत्नी ने हत्या के काटा पति का प्राइवेट पार्ट, प्रेमी ने रेता गला, खुलासे से पुलिस भी रह गई सन्न

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

धम्मौर/सुलतानपुर, अमृत विचार। जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की निर्मम हत्या कर दी थी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी शव को चार से पांच किमी दूर नहर किनारे फेंककर फरार हो गए थे। पुलिस ने पांच दिन में मामला सुलझाते हुए दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामला धम्मौर थाने से जुड़ा है। 

अमेठी के पीपरपुर थाने के टिकावर गांव निवासी विनोद कुमार की शादी 10 साल पहले रामरती से हुई थी। विनोद अपनी पत्नी और तीन बच्चों संग रहता था। 17 सितंबर को उसका लहूलुहान शव सुलतानपुर जिले के धम्मौर थाने के जैतापुर गांव में नहर किनारे मिला था। मृतक के छोटे भाई सूरज ने गांव के सोनू नट पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी थी।

पुलिस ने जांच के लिए दो टीमें गठित कीं। शुरुआत में सोनू फरार हो गया। शक की सुई पत्नी पर गई तो पुलिस ने उसकी कॉल डिटेल खंगाली। जांच में सामने आया कि रामरती और सोनू के बीच डेढ़ साल से प्रेम संबंध थे और विनोद को इसकी जानकारी हो गई थी।

पूछताछ में सोनू ने बताया कि उसने शराब पीने के बहाने विनोद को बाग में बुलाया, जहां दोनों ने मिलकर पहले गला रेत दिया और चेहरे पर वार किए। गुस्से में रामरती ने उसका प्राइवेट पार्ट भी काट दिया। हत्या के बाद दोनों शव को दूर फेंककर घर लौट आए और रामरती रोने का नाटक करती रही। एसओ अंजू मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने सोनू व रामरती को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 

ये भी पढ़े : टॉयलेट तलाशते Air India के कॉकपिट में पहुंच गया यात्री...मचा हड़कंप, मामले की जांच जारी

संबंधित समाचार