Moradabad : प्रेमजाल में फंसाकर की शादी, फिर जबरन गर्भपात कराकर छोड़ दिया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। प्रेम संबंधों के बाद शादी का झांसा देकर शोषण, जबरन गर्भपात और शादी के कुछ ही दिन बाद पत्नी को छोड़ने का मामला सामने आया है।

जनपद अमरोहा निवासी महिला मोरा मुस्तकम थाना सिविल लाइंस क्षेत्र में रह रही है। पुलिस को दी तहरीर में बताया कि अंकित नाम के युवक ने प्रेम के बाद शादी का झूठा वादा कर संबंध बनाए। गर्भवती होने पर शादी से इंकार कर दिया। मामला दर्ज होने के डर से आरोपी ने 21 मई 2025 को शादी कर ली। लेकिन शादी के कुछ ही दिनों बाद ससुराली गर्भ में पल रहे बच्चा गिराने का दबाव बनाने लगे। 24 मई को जबरन गर्भपात करा दिया।

 फिर अंकित ने उसे मोरा मुस्तकम में किराए का मकान लेकर अकेला छोड़ दिया और पिछले 4 महीने से न तो मिलने आया और न ही खर्च दिया। संपर्क किया तो जान से मारने की धमकी दी। थाना सिविल लाइंस के प्रभारी निरीक्षक मनीष सक्सेना ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी अंकित, उसके पिता बल्वंत, मां किशन देई और भाई अनूप पाल के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

 

संबंधित समाचार