Moradabad : 265 लीटर मिलावटी सॉस सीज, डीएम के निर्देश पर FSDA ने लिए 7 नमूने

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। जिलाधिकारी के निर्देश पर नवरात्रि व दशहरा पर्व को देखते हुए सोमवार को अभिहित अधिकारी सुनील कुमार शर्मा ने विशेष अभियान चलाया। अलग-अलग क्षेत्रों से कुल 7 नमूने लेकर प्रयोगशाला भेजे। जबकि 265 लीटर मिलवाटी सॉस सीज किया।

अभियान में अजीतपुर, इन्डस्ट्रीयल एरिया रामपुर स्थित बालाजी फूड्स के लोकेश कुमार गुप्ता से आटा, रेड सॉस, ग्रीन सॉस का 1-1 नमूना लिया। लगभग 265 लीटर सॉस सीज किया।शंकरपुर स्थित शर्मा जनरल स्टोर के राजेंद्र कुमार शर्मा से कुट्टू आटा के 2 नमूने लिए। लगभग 21 किग्रा आटा सीज किया। मिलक में छत्रपाल किराना स्टोर से मूंगफली दाना और किशमिश का 1-1 नमूना लिए।

इस प्रकार विभिन्न खाद्य पदार्थों के कुल 7 विधिक नमूने संग्रहित करके जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गये। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरान्त मिलावट की प्रकृति के अनुरूप सुसंगत धाराओं में वाद योजित किए जाएंगे। सचल दल में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी वीरेन्द्र सिंह कुशवाहा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी धर्मपाल सिंह, रामचन्द्र यादव, शाहबुद्दीन, राहुल शुक्ला उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा