IBPS PO Admit card 2020: काउंटडाउन शुरू, एडमिट कार्ड जारी
नई दिल्ली। बैंक पीओ परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए अब काउंटडाउन शुरू हो चुका है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन (IBPS) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर(पीओ) पद के लिए होने वाली प्रारंभिक परीक्षा हेतु प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। फार्म भरने वाले उम्मीदवार एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते …
नई दिल्ली। बैंक पीओ परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए अब काउंटडाउन शुरू हो चुका है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन (IBPS) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर(पीओ) पद के लिए होने वाली प्रारंभिक परीक्षा हेतु प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। फार्म भरने वाले उम्मीदवार एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
यह परीक्षा छह जनवरी को आयोजित की जाएगी। एक घंटे के लिए ऑनलाइन तरीके से होने वाली इस परीक्षा में 100 अंकों के लिए 100 प्रश्न ही पूछे जाएंगे। सवालों के जवाब गलत देने पर निगेटिव मार्किंग भी तय की गई है।
जानिए किस तरह डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं। इसके बाद होमपेज पर स्क्रॉल में दिख रहे एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें। अब नये पेज पर दिख रहे सबसे पहले लिंक पर क्लिक करें जो एडमिट कार्ड के लिए है। अब लॉगिन पेज पर अपने क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉग-इन करें। इसके बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, इसे डाउनलोड करें और प्रिंट आउट ले लें। प्रिंट आउट को भविष्य के लिए भी अपने पास सुरक्षित रखें।
