बाराबंकी: स्कूल व कोचिंग गए दो छात्र गायब, परिजन बेहाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी, अमृत विचार। तीन दिन पहले स्कूल गया कक्षा 12 का छात्र व एक दिन पहले कोचिंग के लिए निकला 15 साल का किशोर अचानक गायब हो गया। परिजनों ने घर न लौटने पर काफी तलाश की पर कुछ पता नहीं चला। एक की गुमशुदगी दर्ज है तो दूसरे मामले में परिजनों ने पुलिस को सूचना दी है। पहली घटना शहर कोतवाली क्षेत्र की है। 

महर्षिनगर में रहने वाले नीरज सिंह का पुत्र अखर्व प्रताप 15 बड़ेल स्थित सांईं इंटर कालेज में कक्षा 9 का छात्र है। सोमवार की शाम वो शिव पैलेस के पास रोज की तरह कोचिंग के लिए निकला था। देर शाम तक वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने तलाश शुरु की पर कुछ पता नहीं चला। परेशान परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। 

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज का सहारा लेते हुए तलाश शुरु की है। दूसरी घटना में जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में तीन दिन पहले स्कूल गया कक्षा 12 का छात्र अचानक लापता हो गया। ग्राम बन्नी छुलहा निवासी विजय कुमार सिंह का 17 वर्षीय पुत्र विपिन विक्रम सिंह तीन दिनों से लापता है। 

पिता ने तहरीर में बताया कि विपिन विक्रम सिंह प्रतिभा शिक्षा निकेतन नरैनी देवा में कक्षा 12 का छात्र है। वो 20 सितम्बर की सुबह विद्यालय जाने के लिए घर से निकला था, लेकिन विद्यालय पहुंचा ही नहीं और घर भी वापस नहीं आया। काफी खोजबीन के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका। लापता किशोर अपने साथ मोबाइल फोन भी ले गया है।

संबंधित समाचार