पीलीभीत: आजादी 78 साल बाद भी इस गांव के 80 परिवार बिजली को तरस रहे, डीएम दफ्तर पर सुनाया दर्द

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। जनपद के सेल्हा गांव में आजादी के सात दशक बीतने के बाद भी 80 परिवार बिजली व्यवस्था से महरूम है। इन परिवारों ने समस्या को लेकर जिम्मेदारों के यहां भी दस्तक दी, लेकिन अनसुना कर दिया। इधर इन ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन सौंपा और गांव में बिजली व्यवस्था कराने की मांग की है।

जनपद की कलीनगर तहसील में गांव सेल्हा जंगल के किनारे बसा हुआ है। जंगल किनारे बसा होने के कारण यहां वन्यजीव भी आते रहते हैं। खास बात यह है कि आजादी के सात दशक बीतने के बाद भी गांव के 80 परिवार बिजली व्यवस्था से महरूम हैं। गांव में बिजली व्यवस्था न होने से अंधेरा होने पर वन्यजीवों द्वारा हमला करने का भी खतरा बना रहता है, साथ ही बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। 

इस मामले में ग्रामीणों ने विभिन्न विभागों के अफसरों और जनप्रतिनिधियों से मिलकर गांव को बिजली मुहैया कराने मांग की, लेकिन उनकी मांग को अनुसना कर दिया गया। इधर मंगलवार को सेल्हा गांव के ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां उन्होंने समस्या को लेकर प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम ज्ञानेंद्र सिंह को सौंपकर समस्या बताई और गांव में बिजली व्यवस्था कराने की मांग की। जिस पर डीएम ग्रामीणों को आश्वासन दिया है। ज्ञापन देने वालों में बिदु बैरागी, अजय कुमार, अब्दुल, प्रेमचंद, नासिर हुसैन, दयानंद, सत्यदेव समेत कई महिला-पुरुष शामिल रहे।

संबंधित समाचार