Moradabad : कटघर से दिल्ली तक कारतूस सप्लाई, हिस्ट्रीशीटर इलियास को दबोचा
मुरादाबाद, अमृत विचार। कटघर थाना क्षेत्र के मोहल्ला पीरजादा में दिल्ली पुलिस की स्पेशल ब्रांच ने बुधवार को दबिश दी। दिल्ली पुलिस घर में कारतूस बनाकर उत्तर प्रदेश के अलावा दिल्ली तक कारतूस सप्लाई करने वाले हिस्ट्रीशीटर इलियास को गिरफ्तार करके अपने साथ ले गई है।
हिस्ट्रीशीटर इलियास काफी समय से कारतूस बनाने का काम कर रहा है। दिल्ली पुलिस की टीम ने उसके घर 150 कारतूस और खोखे के अलावा शस्त्र बनाने के उपकरण भी बरामद किए है। हैरत की बात यह है कि इतनी मात्रा में कारतूस बनाए जाने के बाद भी स्थानीय पुलिस को इसकी जानकारी तक नहीं हो पाई।
साउथ दिल्ली पुलिस को जानकारी मिली थी उनके क्षेत्र में उत्तर प्रदेश के कुछ लोग कारतूस सप्लाई कर रहे हैं। जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी। पुलिस की स्पेशल ब्रांच ने हाल ही में रामपुर के कोतवाली क्षेत्र में दबिश देकर एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। उससे पूछताछ के बाद टीम को पता चला कि मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र स्थित मोहल्ला पीरजादा में कारतूस बनाए जा रहे हैं।
जिसके बाद टीम बुधवार सुबह कटघर थाने पहुंची और स्थानीय पुलिस को साथ लेकर टीम ने हिस्ट्रीशीटर इलियास के घर पर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर ही घर से टीम में 150 कारतूस और खोखे बरामद किए। शस्त्र बनाने के उपकरण भी बरामद किए है। टीम आरोपी को अपने साथ दिल्ली लेकर चली गई, लेकिन हैरानी की बात यह है कि इतनी भारी मात्रा में यहां पर कारतूस बनाए जा रहे हैं और उसके बाद भी स्थानीय पुलिस को खबर तक नहीं लगी।
ये भी पढ़ें-दर्दनाक : टांडा में करंट लगने से युवक की मौत, वाशिंग मशीन का तार लगाते वक्त हादसा
