अयोध्या: अवध विवि ने बैक पेपर परीक्षा ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ाई
अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय प्रशासन ने कुलपति प्रो. रविशकर सिंह के निर्देश पर स्नातक एवं परास्नातक की बैक पेपर परीक्षा वर्ष-2020 की परीक्षा के साथ स्नातक में प्रोजेक्ट किये गये अंकों वाले प्रश्नों-पत्रों में अंको के सुधार के लिए परीक्षा में बैठने वाले परीक्षार्थियों के लिए ऑनलाइन परीक्षा आवेदन की तिथि 10 दिसम्बर …
अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय प्रशासन ने कुलपति प्रो. रविशकर सिंह के निर्देश पर स्नातक एवं परास्नातक की बैक पेपर परीक्षा वर्ष-2020 की परीक्षा के साथ स्नातक में प्रोजेक्ट किये गये अंकों वाले प्रश्नों-पत्रों में अंको के सुधार के लिए परीक्षा में बैठने वाले परीक्षार्थियों के लिए ऑनलाइन परीक्षा आवेदन की तिथि 10 दिसम्बर 2020 से बढ़ाकर 15 दिसम्बर 2020 कर दी है।
विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक उमानाथ ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा स्नातक एवं परास्नातक की बैक पेपर परीक्षा के साथ स्नातक में प्रोजेक्ट किये प्रश्न-पत्रों में अंकों के सुधार के लिए यदि कोई परीक्षार्थी बैक पेपर परीक्षा-2020 में बैठना चाहता हैं। वे परीक्षार्थी अब 15 दिसम्बर, 2020 तक ऑनलाइन परीक्षा आवेदन कर सकते है।
इसी के साथ महाविद्यालयों से अपेक्षा की जाती है कि परीक्षार्थियों के पूरित आवेदन-पत्रों का ऑनलाइन सत्यापन 17 दिसम्बर तक करते हुए लॉगिन में उपलब्ध चालान के माध्यम से परीक्षा शुल्क 19 दिसम्बर 2020 तक अवश्य जमा कर दे। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि महाविद्यालयों द्वारा परीक्षा शुल्क जमा किये जाने उपरांत शुल्क विश्वविद्यालय के लेखा विभाग से सत्यापन कराकर महाविद्यालय लॉगिन में अपलोड करना सुनिश्चित करें।
लेखा विभाग से सत्यापित परीक्षा शुल्क की रसीद महाविद्यालय लॉगिन में अपलोड नही किये जाने की स्थिति में जॉच व प्रवेश-पत्र निर्गत किया जाना सम्भव नही होगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी महाविद्यालय की होगी। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि महाविद्यालय परीक्षार्थियों के बैक पेपर परीक्षा आवेदन-पत्रों के समस्त अभिलेखो के साथ परीक्षा विभाग में 21 दिसम्बर, 2020 तक जमा कराना सुनिश्चित करे। इसके साथ ही पूरित परीक्षा आवेदन-पत्रों का स्वयं सूक्ष्मता से निरीक्षण कर ले। पूरित परीक्षा आवेदन-पत्रों में त्रुटि होने पर छात्र एवं महाविद्यालय स्वयं जिम्मेदार होंगे।
