बरेली : बीआईयू में धूमधाम से मना फार्मासिस्ट दिवस
कई प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन, छात्रों में दिखा उत्साह
बरेली, अमृत विचार: बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में गुरुवार को विश्व फार्मासिस्ट दिवस मनाया गया। इस मौके पर विश्वविद्यालय के फार्मेसी विभाग की ओर से विविध कार्यक्रमों का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य समन्वयक असीम तिवारी रहे।
विशेषज्ञों ने फार्मेसी के क्षेत्र में हो रहे नवाचारों, फार्मासिस्ट की भूमिका और समाज में उनके योगदान पर व्याख्यान दिए। वहीं रजनीश कुमार सिंह व सुमन ने वर्तमान में अच्छे विनिर्माण अभ्यास और नशीली दवाओं के दुरुपयोग को समझाया। छात्रों ने विभिन्न प्रस्तुतियां दीं। मॉडल प्रस्तुति में रुद्रा श्रीवास्तव समूह प्रथम, क्विज प्रतियोगिता में सौरभ समूह प्रथम व प्रतीक चिन्ह में पलक अग्रवाल और नारा प्रस्तुति में सौम्या प्रथम रहीं। रचनात्मक कार्यक्रमों के माध्यम से छात्रों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. पुष्पेंद्र कन्नौजिया ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. लता अग्रवाल ने फार्मासिस्ट की भूमिका को स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ बताया और छात्रों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए।
