मुरादाबाद : दिल्ली से लापता दो युवतियां फल विक्रेता के घर से बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

फल विक्रेता को पुलिस ने बिना कार्रवाई के छोड़ा

ठाकुरद्वारा, अमृत विचार: दिल्ली से लापता दो युवतियों को कोतवाली पुलिस ने बरामद कर मकान मालिक को बिना कार्रवाई किए छोड़ दिया। जो चर्चा का विषय बना है।

नगर के मोहल्ला मछली बाजार निवासी फल विक्रेता अक्सर दिल्ली जाता रहता है। काफी दिन पूर्व दो युवती दिल्ली से लापता हो गई जो फल विक्रेता के घर में रहने लगी। युवतियों के परिजनों की तहरीर पर दिल्ली पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया था। सार्विलांस के माध्यम से मिली सूचना पर परिजन कई दिन से ठाकुरद्वारा में डेरा डाले थे। गुरुवार को कोतवाली पुलिस ने परिजनों के साथ नगर के मोहल्ला मछली बाजार निवासी फल विक्रेता के घर छापा मार दोनों युवतियों को बरामद किया। पुलिस ने दोनों को दिल्ली पुलिस के कहने पर परिजनों के सुपुर्द कर दिया लेकिन फल विक्रेता को बिना कार्रवाई के छोड़ना चर्चा का विषय बना है। कोतवाली उपनिरीक्षक सुरेंद्र सिंह व बलराम दीक्षित इस संबंध में कुछ भी बताने से बचते नजर आए। कई बार कोतवाली प्रभारी से संपर्क साधने का प्रयास किया लेकिन नंबर रिसीव नहीं हो सका। इससे पूर्व भी राजस्थान की एक युवती को सलेमपुर निवासी युवक राजस्थान की युवती को झांसा देकर ले आया था। राजस्थान पुलिस ने युवती को बरामद कर लिया था। लोगों का कहना है कि इस तरह का खेल ठाकुरद्वारा में काफी काफी फल फूल रहा है।

संबंधित समाचार