यूपी रेरा ने 21 नई रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी, 7035 करोड़ का होगा निवेश, 10866 नई इकाइयां बनाई जाएंगी

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊ मुख्यालय में हुई यूपी रेरा की184वीं बैठक

लखनऊ, अमृत विचार : उत्तर प्रदेश रियल एस्टेट विनियामक प्राधिकरण (यूपी रेरा) की 184वीं बैठक शनिवार को लखनऊ स्थित मुख्यालय में अध्यक्ष संजय, भूसरेड्डी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 21 नई रियल एस्टेट परियोजनाओं को मंजूरी दी गई। इन परियोजनाओं में 7,035 करोड़ का निवेश होगा और इनके माध्यम से कुल 10,866 नई इकाइयां बनाई जाएंगी। इन इकाइयों में फ्लैट्स, अपार्टमेंट्स, विला, प्लॉट्स तथा दुकानें और अन्य वाणिज्यिक स्थल शामिल होंगे। 

मंजूर की गईं परियोजनाएं प्रदेश के कई प्रमुख शहरों और उभरते क्षेत्रों में फैली हैं। जहां गौतमबुद्ध नगर, ग़ाजियाबाद, लखनऊ, मथुरा, आगरा, बरेली और वाराणसी जैसे पारंपरिक हब लगातार विकास का केंद्र बने हुए हैं, वहीं बाराबंकी जैसे नए जिले अब तेज़ी से राज्य के रियल एस्टेट नक्शे पर उभर रहे हैं।

अध्यक्ष ने कहा कि निवेश से न केवल अलग-अलग आय वर्गों की आवासीय जरूरतें पूरी होंगी, बल्कि राज्य की अर्थव्यवस्था को भी बड़ा सहारा मिलेगा। रेरा की सख्त समीक्षा और अनुमोदन प्रक्रिया यह सुनिश्चित करती है कि हर परियोजना नियमों के अनुसार हो, जिससे घर खरीदारों की सुरक्षा और निवेशकों का भरोसा दोनों कायम रहे।

संबंधित समाचार