सीतापुर फोरलेन पर रोडवेज बस और वैन में भीषण टक्कर, पांच की मौत, घायलों में सात की हालत गंभीर, लखनऊ रेफर
थाना खीरी क्षेत्र में बड़ी नहर पुल के पास हुआ हादसा, घायलों का जिला अस्पताल में चल रहा उपचार
लखीमपुर खीरी, अमृत विचार: रविवार की सुबह करीब छह बजे लखीमपुर खीरी जिले के थाना खीरी क्षेत्र में बड़ा हादसा हो गया। सीतापुर-लखीमपुर फोरलेन पर बड़ी नहर के पास रोडवेज बस और कार की आमने सामने भीषण टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक बच्चा भी शामिल है। सात लोगों की हालत गंभीर है, जिन्हें लखनऊ रेफर कियागया है।
बताया जा रहा है कि वैन में 15 लोग सवार थे, जिनमें तीन बच्चे, एक महिला भी थी। हादसा इतना वीभत्स था कि वैन के अगला हिस्सा करीब चार फिट चिपक गया। आगे सीट पर बैठे दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। टक्कर लगने के बाद करीब 15 फिट वैन घिसटती चली गई। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जिनमें चार लोगो की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। हादसे में सर्वेश कुमार पुत्र जगदम्बा प्रसाद निवासी रामलालपुरवा हसनपुर थाना ईसानगर जिला खीरी, संजय पुत्र मायाराम यादव निवासी सैदापुर सढौना थाना व जिला खीरी, भोलानाथ पुत्र रंगीराय निवासी सिरसिया पिपरा कोठी बिहार समेत दस लोग घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से वैन में फंसे सभी घायलों को एंबुलेंस 108 से जिला अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टर ने पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया। इनमें हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने शारदा प्रसाद पुत्र इतवारी निवास ढखेरवा थाना पढुवा जिला खीरी, बबली पत्नी सलमान अली निवासी धनपुर पिपरझला थाना मितौली जिला खीरी, सलमान पुत्र कजरू निवासी धनपुर पिपरझला थाना मितौली जिला खीरी, नाज पुत्र सलमान निवासी धनपुर पिपरझला थाना मितौली जिला खीरी, पुष्पा पुत्री लाल बाबू यादव निवासी सिरसिया पिपरा कोठी बिहार, दिलकुश पुत्र लाल बाबू यादव निवासी सिरसिया पिपरा कोठी बिहार, श्याम लाल पुत्र जगदीश जनपद बहराइच को केजीएमयू लखनऊ रेफर किया गया है।
मोड़ पर हुआ हादसा
सीतापुर-लखीमपुर फोरलेन पर बड़ी नहर के पास त्रीव मोड़ है। बताया जाता है कि वैन काफी तेज रफ्तार से सीतापुर की तरफ से लखीमपुर आ रही थी। लखीमपुर की तरफ से जा रही रोडवेज बस से रफ्तार अधिक होने के कारण वैन चालक का नियंत्रण स्टेयिरंग से हट गया और आमने-सामने सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे के बाजद चीख पुकार मच गई। बताते हैं कि नहरिया पुल पर सिर्फ एक साइड से गाड़ियां आती जाती हैं। पुल से ठीक पहले मोड़ है। इसी मोड़ पर हादसा हुआ है।
हादसे के बाद लगा जाम
हादसे में पांच लोगों की मौत की खबर मिलते ही पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया। अफसर भी मौके पर पहुंच गए। हादसे के बाद फोरलेन पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर वाहनों को किनारे किया। तब जाकर कहीं चार घंटे बाद आवागमन शुरू हो सका।
डीएम-एसपी ने घायलों का जाना हाल
हादसे की सूचना मिलने के बाद डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल और एसपी संकल्प शर्मा जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों का हाल जाना और घटना की जानकारी ली। डीएम ने डॉक्टरों को बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए।
सादर अवगत कराना है
मृतकों की सूची
-सुनील उर्फ गुड्डू (30) पुत्र सीताराम निवासी ग्राम पिपरिया कोतवाली सदर जिला खीरी
-सरफराज (02) पुत्र सलमान निवासी नौरंगाबाद कोतवाली सदर जिला खीरी
-बुधराम उर्फ बुद्धु पुत्र भग्गू निवासी बरहीपुरवा थाना मोतीपुर जनपद बहराइच
-रमाशंकर पुत्र जगदीश निवासी बंधुबरा थाना मोतीपुर जनपद बहराइच
-एक व्यक्ति अज्ञात
