अमेरिकी शुल्क से UP में किसी भी उद्यम पर असर नहीं पड़ेगा, मंत्री राकेश सचान का दावा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नोएडा। उत्तर प्रदेश के मंत्री राकेश सचान ने कहा कि राज्य के उद्यमी अमेरिकी शुल्क को लेकर चिंतित थे, लेकिन सरकार ने उन्हें आश्वासन दिया कि किसी भी उद्यम पर इसका असर नहीं पड़ेगा। ग्रेटर नोएडा में शनिवार को उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय व्यापार प्रदर्शनी के एक सत्र में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) मंत्री सचान ने कहा कि राज्य का ध्यान ई-कॉमर्स केंद्र बनने पर है। 

उन्होंने कहा, ''राज्य के उद्यमी अमेरिकी शुल्क को लेकर चिंतित थे। हमारी सरकार ने भदोही, मिर्जापुर, कानपुर और अन्य स्थानों के उद्यमियों से संपर्क किया।'' मंत्री ने आगे कहा, ''हमारा पूरा प्रयास यह सुनिश्चित करना था कि किसी का उद्यम प्रभावित न हो। उत्तर प्रदेश भारत का वृद्धि इंजन है। हमारी सरकार का लक्ष्य उत्तर प्रदेश को भारत का ई-कॉमर्स केंद्र बनाना है।'' 

व्यापार मेले में औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ने कहा कि उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय व्यापार प्रदर्शनी (आईटीएस) न केवल उत्तर प्रदेश, बल्कि पूरे भारत के उद्यमियों के लिए निर्यात के अवसरों को बढ़ावा देगा। उन्होंने आगे कहा कि यह आयोजन युवा व्यवसाय मालिकों के लिए निवेश के नए रास्ते भी खोलेगा।  

संबंधित समाचार