Balrampur News: आकाशीय बिजली के चपेट में आने से युवक की मौत, चारा काटते समय हुआ हादसा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बलरामपुर, अमृत विचार। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत लक्ष्मणपुर खैराहनिया के मजरे लसोरा में मंगलवार सुबह दिल दहला देने वाली घटना हुई। श्रावस्ती जनपद के नवीन मॉर्डन थाना क्षेत्र के फत्तूपुर तनाज डिगुराजोत निवासी अमरनाथ यादव (40) सुबह करीब नौ बजे पशुओं के लिए चारा काटने गुड्डू गौतम के धान के खेत में पहुंचे थे।

तभी अचानक तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरी और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।अमरनाथ की मौत की खबर मिलते ही परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा। ग्रामीणों की आँखें नम हो गईं और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के भाई हरिप्रसाद ने पुलिस को घटना की सूचना दी।

चौकी प्रभारी मथुरा प्रतीक पांडे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं हल्का लेखपाल प्रमोद कुमार मिश्रा ने आश्वासन दिया कि मृतक के परिजन को शीघ्र ही सरकारी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। अमरनाथ के असमय निधन ने पूरे गांव को शोकग्रस्त कर दिया है।

संबंधित समाचार