रायबरेली में लगा दक्षिण भारतीय थीम पर बना पंडाल, मीनाक्षी माता के अलौकिक दिव्य प्रतिमा को देखने उमड़ रहे श्रद्धाुल
रायबरेली, अमृत विचार। शारदीय नवरात्र में कस्बे के मुख्य मार्ग पर सजा मां जगत जननी का पंडाल भक्तो के आकर्षण का केंद्र बना है। इस बार दक्षिण भारत और एशिया की सबसे बड़ी मंदिर में विराजमान मीनाक्षी माता के अलौकिक दिव्य प्रतिमा को सलोन के पंडाल में स्थापित किया गया है। पंडाल में हजारों की संख्या में श्रद्धालु मां के दरबार में हाजिरी लगाकर मत्था टेकते हैं। वहीं प्रतिमा मनमोहक रूप के साथ मां जगत जननी के साक्षात दर्शन कराती है। जिनके नौ हाथों में शस्त्र और त्रिशूल महिषासुर के सीने के पार होकर असत्य पर सत्य की जीत को दर्शता है।
सलोन विकास क्षेत्र में लगभग तीन दर्जन स्थानों पर दुर्गा प्रतिमा स्थापित होती हैं, लेकिन सलोन कस्बे की दुर्गा पूजा की रौनक जग जाहिर। कस्बे के परलोक वासी रामसुख गुप्ता, शिवराम साहू, दिनेश साहू, रामदुलारे आदि के द्वारा की गई दुर्गापूजा की स्थापना आज विशाल रूप ले चुका है। जहां रोज सुबह शाम मां की आरती के बाद प्रसाद का वितरण कराया जाता है।
क्या कहते हैं भक्तगण
रामलीला दुर्गा पूजा कमेटी के अध्यक्ष विपिन कौशल ने बताया की दुर्गा पूजा महोत्सव को विगत वर्षो की अपेक्षा इस वर्ष और बेहतर करने की कोशिश की जा रही है। कमेटी के युवा कार्यकर्ता राजीव साहू उर्फ काका का कहना है की इस साल दुर्गा पूजा कार्यक्रम के दौरान भारत मिलाप मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सार्थक रस्तोगी ने कहा की दुर्गा पूजा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कड़ी मेहनत की जा रही है। इसी तरह अतुल कौशल कहते है कि दुर्गा पूजा कार्यक्रम में युवा चेहरों की जरूरत है। संदेश अग्रहरी ने कहा कि रामलीला दुर्गा पूजा समिति की ओर विशेष सुरक्षा व्यवस्था का प्रबंध किया गया है।
रात्रि जागरण में गूंजे मां के जयकारे
श्री संकट मोचन मोचन हनुमान जागरण कमेटी ऐहार की ओर दुर्गा पूजा पांडाल में रात्रि जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान चल रहे जागरण में भक्तों ने जमकर मां के जयकारे लगाए। कार्यक्रम में श्री फाउंडेशन की उपाध्यक्ष सुधा द्विवेदी ने रामचरितमानस भेंट की। उन्होंने कहा कि जगत जननी मां दुर्गा की स्थापना और उनकी पूजा अर्चना से सनातन संस्कृति को बढ़ावा मिलता है। इस अवसर पर राजा शुक्ला, कीर्ति मनोहर शुक्ला, गोविंदा अवस्थी, विकास शुक्ला, विकास मिश्रा, मृदुलेश त्रिपाठी, विनीत त्रिवेदी, लक्ष्मी शंकर त्रिपाठी, धीरेंद्र मिश्रा, अखिलेश पांडे, आयुष पांडे, उत्तम मिश्रा, जितेन्द्र मोहन त्रिपाठी, अनूप पांडे आदि मौजुद रहे।
ये भी पढ़े :
