कड़ी सुरक्षा के बीच माफिया अतीक के बेटे की बदली गई जेल, झांसी जेल में रखा जाएगा अली अहमद 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में केंद्रीय कारागार नैनी में पिछले 38 महीने से बंद माफिया अतीक अहमद के बेटे अली अहमद को बुधवार सुबह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच झांसी जेल में ट्रांसफर कर दिया गया। प्रयागराज के प्रॉपर्टी डीलर से पांच करोड़ रुपये रंगदारी मांगने के आरोप में अली अहमद 30 जुलाई 2022 से नैनी जेल के हाई सिक्योरिटी सेल में बंद था। उसका नाम उमेश पाल हत्याकांड में भी आया है। 

बुधवार को नैनी जेल प्रशासन को देर रात शासन से ट्रांसफर का आदेश मिला, जिसके बाद सुबह करीब आठ बजे भारी पुलिस बल के साथ अली को झांसी के लिए रवाना किया गया। इस दौरान सख्त सुरक्षा प्रबंध किए गए। बताया जा रहा है कि 17 जून को डीआईजी जेल के औचक निरीक्षण में अली के बैरक में 1100 रुपये नकद मिले थे, जिसके बाद जेलकर्मियों पर कार्रवाई हुई थी। 

इसी के चलते अली को अन्य जेल में शिफ्ट किए जाने की प्रक्रिया तेज हुई थी। अली अहमद ने रंगदारी के मामले में 30 जुलाई 2022 को कोर्ट में सरेंडर किया था और तभी से वह नैनी जेल में बंद था। शासन ने अब उसे झांसी जेल स्थानांतरित करने का आदेश दिया है। 

ये भी पढ़े :  

यूपी रोडवेज में AC बसों का नहीं बढ़ाया जाएगा किराया...मिली छूट, डबल डेकर बस का सफल ट्रायल 

संबंधित समाचार