रामपुर : फैजनगर में घरेलू विवाद के बाद महिला की गला दबाकर हत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। घरेलू विवाद में महिला की गला दबाकर ससुराल वालों ने हत्या कर दी। जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। उसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। जहां परिजनों और मृतका की दोनों लड़कियों का रो-रोकर बुरा हाल है।  

जिला बदायूं के थाना फैजगंज बेहटा के गांव अल्लेहपुर खुर्द निवासी सुनीता 30 वर्ष की शादी 13 साल पहले सिविल लाइंस के थाना गांव फैजनगर निवासी आदेश के साथ हुई थी। महिला का पति आर्मी में तैनात है। सुनीता के मौसेरे भाई यशपाल ने बताया  कि उसका अपने ससुरालियों से विवाद चला आ रहा था। मंगलवार रात को सुनीता से फोन पर बात करने पर सबकुछ ठीक था,लेकिन सुबह को पता चला कि उसकी मौत हो गई। 

उसके बाद जब जाकर देखा,तो उसके गले पर निशान थे। उससे लगा रहा कि उसकी गला दबाकर हत्या की है। जानकारी मिलने के बाद  पुलिस भी  मौके पर आ गई। उसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। जहां  परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। सिविल लाइन इंस्पेक्टर संजीव कुमार का कहना है कि एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। उसका पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। उसके बाद मौत का कारण पता चला सकेगा कि मारी गई या खुद मर गई है।
 
15 दिन पहले आया था महिला का पति
 महिला के परिजनों का  कहना है कि 15 दिन पहले ही उसका पति आया था। अवकाश खत्म हो जाने के बाद उसने 15 दिन के अवकाश और बढ़ाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। वह अपनी पत्नी के पास कम और शहर में ज्यादा रहता था। मृतका अनीता के रिश्तेदार भी उसका खूब ख्याल रखते थे। कुछ दिनों पहले ही उसके पति के नाम पर चार बीघा जमीन करवाई थी। इसके अलावा  चार दिन पहले जानवर बेचकर भी उसके पति को पैसे दिए थे। सूत्रों  की मानें तो महिला के पति  के किसी ओर महिला से संबंध बताए जा रहे हैं। पुलिस हर पहलू पर गंभीरता से जांच कर रही है। 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका