बिहार के पुलिसकर्मियों का रुका वेतन... कर्तव्य में लापरवाही बरतने का लगा आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

छपरा। बिहार में सारण जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ. कुमार आशीष ने कर्तव्य में लापरवाही बरतने के आरोप में सात पुलिसकर्मियों का वेतन रोकने का आदेश दिया है। 

पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यहां बताया कि दशहरा पर्व के अवसर पर जिला मुख्यालय के साहेबगंज चौक पर पुलिस अवर निरीक्षक वीरेंद्र मांझी, प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक शैलेन्द्र कुमार, महिला सिपाही टुन्नी कुमारी और ममता कुमारी सोनार पट्टी चौक पर महिला सिपाही बृजकिशोरी तथा जामा मस्जिद क्षेत्र में महिला सिपाही सलोचना कुमारी एवं मानो कुमारी को विधि व्यवस्था संधारण के लिए प्रतिनियुक्त किया गया था। 

सूत्रों ने बताया कि पुलिस पदाधिकारियों के औचक निरीक्षण के दौरान उपरोक्त सभी पुलिस कर्मी अपने पदस्थापन स्थल पर मौजूद नहीं थे। जिसकी जांच पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय से कराने एवं सत्यता प्रमाणित होने पर उपरोक्त पुलिसकर्मियों का वेतन रोकने का आदेश देने के साथ ही उनसे पांच दिन के अंदर स्पष्टीकरण की मांग भी की गई है।

यह भी पढ़ेंः UP News: बहराइच से एमपी जा रहे श्रद्धालु हुए हादसे का शिकार, बस पलटने से 35 लोग घायल

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव