सीतापुर : ट्राली के पहियों से कुचलकर भाई-बहन की मौत, चालक पर केस दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मूर्ति विसर्जन के दौरान बारिश से बचने के लिए ट्राली के नीचे छुपे थे भाई-बहन

तंबौर/सीतापुर। बारिश से बचने के लिए ट्राली के नीचे छिपे भाई-बहन वाहन के पहिये से कुचल गए, जिससे दोनों की दर्दनाक मौत हो गई। लहरपुर कोतवाली क्षेत्र के रतौली गांव के नजदीक हुए हादसे को लेकर पुलिस ने चालक के विरुद्ध केस दर्ज किया है।

तंबौर थानाक्षेत्र के लोनियनपुरवा गांव के पैकरमा ने घर में मूर्ति की स्थापना की थी। पैकरमा देर शाम मूर्ति लेकर दो ट्रैक्टर –ट्रालियों पर गांव के लोगों के साथ शारदा नदी में प्रवाहित करने के लिए निकला। बताते हैं गांव के कपिल की पत्नी अपने तीन बच्चों के साथ ट्राली पर सवार थी।

वाहन लहरपुर कोतवाली क्षेत्र में रतौली गांव के नजदीक पहुंचे, तभी बारिश होने लगी। कपिल की सात वर्षीय पुत्री सांक्षी और चार साल का रितिक ट्राली के नीचे छिप गया, कई और भी लोग थे। कुछ देर बाद पानी हल्का हुआ तो आपाधापी चलने की शुरू हो गई। ऐसे में बच्चे नीचे से बाहर नहीं आए, चालक अनुज यादव ने वाहन चला दिया। जिससे ट्राली का पहिया दोनों बच्चों पर चढ़ गया। चीख पुकार मच गई।

हादसे में दोनों की मौत हो गई। सूचना मिलने इलाका पुलिस मौके पर पहुंची और शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई। तंबौर थानाध्यक्ष बृजेश राय ने बताया कि आरोपी चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है। उधर, सूचना पाकर एसडीएम लहरपुर आकांक्षा गौतम और सीओ लहरपुर विशाल गुप्ता ने मौका मुआएना किया और परिवार से मुलाकात की।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म