Bareilly: कोहरे में ट्रेनों की रफ्तार बनाए रखने के लिए फॉग सेफ डिवाइस का इस्तेमाल शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। सर्दी के मौसम की आहट के साथ ही उत्तर रेलवे ने कोहरे के दौरान ट्रेनों की सुरक्षित और समय पर आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए फॉग सेफ डिवाइस का इस्तेमाल शुरू कर दिया है।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार हर साल दिसंबर से फरवरी तक घने कोहरे के कारण ट्रेनों की गति प्रभावित होती है और देरी से संचालन के कारण यात्रियों को काफी परेशानी होती है। इसे देखते हुए रेलवे प्रशासन ने इस बार समय से पहले ही फॉग सेफ डिवाइस को चालू कर दिया है, ताकि ड्राइवरों को दृश्यता कम होने पर भी सिग्नल, लेवल क्रॉसिंग और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों की पूर्व जानकारी मिल सके। 

यह आधुनिक उपकरण जीपीएस आधारित तकनीक पर काम करता है। इंजन में लगाए गए इस डिवाइस के माध्यम से लोको पायलट को ट्रैक पर आने वाले सिग्नलों, स्टेशन और खतरे के बिंदुओं की जानकारी ऑडियो और डिजिटल डिस्प्ले दोनों रूपों में मिलती है। इससे कोहरे में दृश्यता शून्य होने की स्थिति में भी ट्रेन सुरक्षित और नियंत्रित गति से आगे बढ़ सकती है।

सीपीआरओ पीके सिंह ने बताया कि मंडल के अधिकांश इंजनों में यह डिवाइस पहले ही इंस्टॉल कर दी गई है। शेष इंजनों में भी अक्टूबर के अंत तक लगाई जाएगी। इसके उपयोग से ट्रेनों की औसत गति में सुधार होगा और देरी में काफी कमी आएगी। फॉग सेफ डिवाइस से जहां परिचालन सुरक्षा बढ़ेगी, वहीं यात्रियों को भी समय पर यात्रा की सुविधा मिलेगी।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म