सभी मंडलों में सामाजिक न्याय सम्मेलन करेगी कांग्रेस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार । कांग्रेस पार्टी ने उत्तर प्रदेश में सामाजिक न्याय के मुद्दे को और गर्माने की रणनीति बनायी है। पार्टी पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) समुदायों को एकजुट करने की मंशा के साथ प्रदेशभर में सामाजिक न्याय सम्मेलन आयोजित करेगी। अभियान की शुरुआत लखनऊ से होगी।

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि वह सामाजिक न्याय और सभी जातियों को सम्मान व अधिकार दिलाने पर पार्टी का फोकस है। इन सम्मेलनों के जरिए पार्टी न केवल पिछड़े वर्गों को एकजुट करेगी, बल्कि यह भी विश्वास दिलाएगी कि हम संसद में उनकी आवाज उठा रहे हैं। पार्टी नेताओं का विश्वास है कि यह अभियान प्रदेश में इस मुद्दे को नई दिशा देगा और इससे ओबीसी समुदायों के बीच कांग्रेस की पैठ मजबूत होगी। कांग्रेस पार्टी इस अभियान को उत्तर प्रदेश के हर मंडल में तेज करने जा रही है। पार्टी की ओर से प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा होते ही मंडल स्तर पर सामाजिक न्याय सम्मेलनों का सिलसिला शुरू हो जाएगा।

यह भी पढ़ें : UP में सात अक्टूबर को धूमधाम से मनाई जाएगी महर्षि वाल्मीकि जयंती

संबंधित समाचार