लखनऊ नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 170 एकड़ में फैली सहारा सिटी को किया सील

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में नगर निगम ने आखिरकार सहारा सिटी को सोमवार को सील कर दिया। सहारा सिटी को सील करने के लिए नगर निगम प्रशासन भारी पुलिस बल लेकर पहुंचा है। इस दौरान कर्मचारियों ने जमकर विरोध किया।

उनका कहना है कि पहले अंदरवालों को बाहर करो तब हम जाएंगे। यहां अब भी कई परिवार अंदर हैं, उन पर कोई एक्शन नहीं लिया जा रहा। नगर निगम ने सहारा सिटी को अपने कब्जे में लिया। सहारा शहर को लेकर पहले ही नगर निगम ने नोटिस दी थी।

बता दें कि साल 1994 में सहारा ग्रुप ने 170 एकड़ जमीन लीज पर ली थी, लेकिन 1997 में शर्तों के उल्लंघन पर नगर निगम ने नोटिस भेजा था। 27 सितंबर 2023 को नगर निगम ने लीज रद्द कर जमीन पर कब्जे का बोर्ड लगा दिया था। अब मोहलत खत्म होने के बाद इस आज सील कर दिया गया। 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता