अमेठीः दुर्गा पूजा के दौरान लाउडस्पीकर विवाद गरमाया, हिंदू संगठनों और बीजेपी कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

अमेठी, अमृत विचारः दुर्गा पूजा महोत्सव के बीच अमेठी जनपद के मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र में लाउडस्पीकर को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। केंद्रीय दुर्गा पूजा व्यवस्था समिति के पदाधिकारियों और स्थानीय दुर्गा पूजा समितियों ने तहसील परिसर पहुंचकर उपजिलाधिकार को ज्ञापन सौंपा और विशेष समुदाय के लोगों पर गंभीर आरोप लगाए। 

अतुल सिंह का आरोप है कि इसौली मोड़ के पास दुर्गा पूजा पंडालों पर लगे लाउडस्पीकरों को नमाज़ के समय बंद करवाया जा रहा है, जिससे आयोजकों और श्रद्धालुओं में नाराजगी है। उनका कहना है कि यह हर साल की परंपरा है, लेकिन इस बार एक विशेष समुदाय के कुछ लोगों द्वारा बाधा उत्पन्न की जा रही है, जिससे धार्मिक आयोजन प्रभावित हो रहे हैं। ज्ञापन सौंपने पहुंचे हिंदू संगठनों और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से मांग की है कि दुर्गा पूजा महोत्सव के दौरान किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो और सभी धार्मिक आयोजनों को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

एसडीएम अभिनव कन्नौजिया ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को जांच के निर्देश दिए हैं और आश्वासन दिया है कि धार्मिक सौहार्द बनाए रखते हुए सभी पक्षों के हितों का ध्यान रखा जाएगा।

 

संबंधित समाचार