मुरादाबाद: सीएम से मिलना चाहता था पीड़ित परिवार, पुलिस ने लिया हिरासत में
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मुरादाबाद में हैं। ऐसे में उनके कार्यक्रम से पहले यहां एक पीड़ित परिवार ने पहुंचकर काफी हंगामा किया। पीड़ित परिवार अपनी समस्या को लेकर मुख्यमंत्री से मिलना चाहता था लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। किसी भी हालत में पीड़ित परिवार के मुख्यमंत्री से मिलने की जिद को …
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मुरादाबाद में हैं। ऐसे में उनके कार्यक्रम से पहले यहां एक पीड़ित परिवार ने पहुंचकर काफी हंगामा किया। पीड़ित परिवार अपनी समस्या को लेकर मुख्यमंत्री से मिलना चाहता था लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। किसी भी हालत में पीड़ित परिवार के मुख्यमंत्री से मिलने की जिद को देखते हुए आखिर में पुलिस उन्हें हिरासत में लेकर थाने चली गई।
घटना उस वक्त की है जब सीएम योगी सर्किट हाउस में थे। उस वक्त रामपुर के शाहाबाद थाने इलाके से आए एक परिवार ने जमकर हंगामा किया। पीड़ित परिवार का आरोप था कि 5 दिसम्बर को दूसरे समुदाय के लड़के उनकी 13 साल की नाबालिग लड़की को बल पूर्वक उठा कर ले गये अभी तक पुलिस ने लड़की को बरामद नहीं किया है पुलिस मामले में लापरवाही कर रही है।
पीड़ित परिवार मुख्यमंत्री से मिलकर अपना दर्द बयान करना चाहता था लेकिन पुलिस वालों ने उन्हें मिलने नहीं दिया। पीड़ित परिवार अपनी बेटी की सुरक्षा को लेकर चिंतित है लेकिन पुलिस वालों के सामने उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई बल्कि पुलिस उन्हें हिरासत में लेकर थाने चली गयी।
