बलरामपुर: पानी भरे गड्ढे में मिली किशोरी की लाश मिली, गांव में मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संदिग्ध परिस्थितियों में खेत के गड्ढे में मिला शव, फोरेंसिक टीम जांच में जुटी

उतरौला/बलरामपुर, अमृत विचार। यूपी के बलरामपुर जिले के रेहरा बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम सकड़रिया में उस समय सनसनी फैल गई जब मंगलवार सुबह एक किशोरी का शव खेत के किनारे पानी भरे गड्ढे में पड़ा मिला। मृतका सोमवार शाम शौच के लिए घर से निकली थी और रातभर लापता रही।

cats

परिजनों के अनुसार, 17 वर्षीय रेशमी पुत्री हरिहर प्रसाद विश्वकर्मा सोमवार शाम करीब छह बजे घर से शौच के लिए निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। रातभर की तलाश के बाद मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर रेहरा बाजार पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा साक्ष्य जुटाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस सभी पहलुओं से जांच में जुटी है। घटना से गांव में मातम का माहौल है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि किशोरी की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है।

संबंधित समाचार