हरियाणा के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी वाई पूरन कुमार ने की खुदकुशी, चंडीगढ़ आवास पर खुद को मारी गोली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चंडीगढ़। हरियाणा के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी वाई पूरन कुमार मंगलवार को चंडीगढ़ स्थित अपने आवास में मृत पाए गए और उनके शरीर पर गोली के निशान मिले हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक, पूरन कुमार द्वारा आत्महत्या किये जाने की आशंका है।

वाई पूरन कुमार की पत्नी अमनीत पी कुमार आईएएस हैं। जब ये घटना घटी तब उनकी पत्नी अमनीत घर पर मौजूद नहीं थीं। दरअसल, अमनीत पी कुमार सीएम के साथ जापान गए अधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल में विदेश दौरे पर हैं। 

उन्होंने बताया कि भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 2001 बैच के अधिकारी रोहतक के सुनारिया स्थित पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में महानिरीक्षक पद पर कार्यरत थे। चंडीगढ़ की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कंवरदीप कौर ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘ अपराह्न करीब 1.30 बजे हमें सेक्टर 11 पुलिस थाना में सूचना मिली। सेक्टर 11 के एसएचओ और उनकी टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

आत्महत्या की सूचना मिली थी... शव की पहचान आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार के रूप में हुई है।’’ कौर ने मौके से ‘सुसाइड नोट’ मिलने के सवाल पर कहा, ‘‘सीएफएसएल (केंद्रीय फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला) की एक टीम घटनास्थल का निरीक्षण कर रही है और जांच जारी है।’’ 

संबंधित समाचार