Stock Market Today: बाजार खुलते ही हुआ लाल...शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

मुंबई। विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 316.52 अंक या 0.37 प्रतिशत की गिरावट के साथ 85,395.85 अंक पर और एनएसई निफ्टी 106.70 अंक या 0.41 प्रतिशत फिसलकर 26,079.75 अंक पर रहा।

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से बजाज फाइनेंस, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, एक्सिस बैंक, बजाज फिनसर्व, मारुति सुजुकी इंडिया, एशियन पेंट्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एनटीपीसी, आईसीआईसीआई बैंक, पावरग्रिड, हिंदुस्तान यूनिलीवर और लार्सन एंड टुब्रो के शेयर नुकसान में रहे। 

दूसरी ओर टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, इटर्नल, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, ट्रेंट, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और टाटा स्टील के शेयर में बढ़त दर्ज की गई। एशियाई बाजारों में जापान का निक्की 225, चीन का एसएसई कम्पोजिट और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी फायदे में रहे जबकि हांगकांग का हैंग सेंग नुकसान में रहा।

अमेरिकी बाजार शुक्रवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.13 प्रतिशत की बढ़त के साथ 63.83 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुक्रवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 438.90 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 4,189.17 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। 

ये भी पढ़े : 
Stock Market Today: RBI MPC फैसले से पहले घरेलू शेयर बाजारों में उतार-चढ़ाव, मिले-जुले वैश्विक रुझानों के बीच निवेशक सतर्क


सोर्स :भाषा 

संबंधित समाचार