रामपुर : बरेली जा रह आप के पदाधिकारियों को पुलिस ने किया नजरबंद

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

रामपुर, अमृत विचार: पिछले दिनों बरेली में आई लव मोहम्मद कहने पर बवाल हो गया था। इस मामले में आप के प्रदेश उपाध्यक्ष फैसल लाला को मंगलवार को कार्यकर्ताओं के साथ बरेली जाना था। लेकिन पुलिस ने प्रदेश उपाध्यक्ष फैसल लाला और  अन्य पदाधिकारियों को पुलिस ने घर पर नजरबंद कर दिया।

फैसल लाला का कहना है कि आई लव मोहम्मद कहने पर बरेली में पुलिस की लाठीचार्ज और बेगुनाह लोगों पर झूठे मुकदमे दर्ज करके जेल भेजना साथ ही कई बेगुनाहों के घरों पर बुलडोजर चलाना ये सब अमल कानून और इंसाफ दोनों के खिलाफ है। वारदात की हकीकत सामने लाने और पीड़ित खानदानों से मिलने के लिए आम आदमी पार्टी का डेलिगेशन बरेली रवाना हो रहा था। मगर पुलिस ने बलपूर्वक रोक लिया। ये अमल साफ दिखाता है कि हुकूमत सच्चाई छिपाना चाहती है। आवाज-ए-हक को दबाने की कोशिश कर रही है। हम मानते हैं कि हर नागरिक को अपने मजहबी जज्बात और अकीदे का इजहार करने का पूरा हक है। इस हक को कुचलना, किसी भी सूरत में, न लोकतंत्र में काबिल-ए-कबूल है और न इंसाफ के उसूलों के मुताबिक है। जिलाध्यक्ष सहित प्रदेश भर में आप नेताओं को देर रात उत्तर प्रदेश पुलिस ने हॉउस अरेस्ट कर लिया, रुहेलखंड प्रांत के अध्यक्ष मोहम्मद हैदर देर रात किसी तरह रामपुर आ गए परंतु अमरोहा पुलिस उनको ट्रेस करते हुए रामपुर पहुंच गई। जिसके बाद रामपुर और अमरोहा पुलिस ने रात से अब तक आप नेता के  घर को घेर रखा है।

संबंधित समाचार