डेढ़ लाख सिक्कों से बनाई श्रीराम की 18 फीट ऊंची प्रतिमा, Asia Book of Records और India Book of World Records में दर्ज किया नाम

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार: फन रिपब्लिक मॉल में डेढ़ लाख सिक्कों से बनी 18 फीट ऊंची मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की प्रतिमा लगाई गई है। मंगलवार को इसका अनावरण उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि दिवाली से पहले श्रीराम का आगमन हुआ है तो जाहिर है कि समृद्धि का भी आगमन होगा। उन्होंने कहा कि श्रीराम हम सबके आराध्य हैं। हमें उनके दिखाए मार्ग पर ही चलना चाहिए। उन्होंने मॉल के जनरल मैनेजर अश्विनी सिंह हमारा से कार्यक्रम दिवाली तक चलता रहेगा। आने वाले दिनों में कंटेम्प्रेरी रामायण का आयोजन, शॉप एंड विन प्रतियोगिता होंगी। इन प्रतियोगिता के शॉपर को एक ग्राम सोने का सिक्का दिया जाएगा। इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा प्रतियोगिताएं भी आयोजित कराई जाएंगी।

MUSKAN DIXIT (55)

मॉल के जनरल मैनेजर ने बताया कि प्रतिमा एक, पांच और 10 रुपये के डेढ़ लाख सिक्कों से बनाई गई है। प्रतिमा लखनऊ, गोरखपुर एवं कोलकाता के 25 कारीगरों ने तैयार की है। इसे बनाने में 20 दिन का समय लगा। आस्था और कला के इस संगम को एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के अलावा इंडिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज किया गया है। निर्णायक प्रमिल द्विवेदी ने इसका प्रमाण पत्र और मेडल भी सौंपा।

संबंधित समाचार