UP: आजम खां को अखिलेश ने बताया सपा का 'वट वृक्ष'...कहा-इनकी जड़ें बेहद गहरी 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। पूर्व मंत्री आजम खां कुशलक्षेम पूछने के बाद उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पत्रकारों से रूबरू हुए। अखिलेश ने पत्रकारों के सामने पहुंचते ही पत्रकारों से दो टूक कहा कि आजम खां समाजवादी पार्टी के वट वृक्ष हैं और इनकी जड़ें गहरी हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आजम खां पर मुकदमों का विश्व रिकार्ड बनाना चाहती है।
 
बंद कमरे में आजम खां से करीब डेढ़ घंटा गुफ्तुगू करने के बाद आवास से बाहर आए लेकिन, तंग गली होने के कारण मीडियाकर्मियों को दिक्कत होने पर आजम खां सभी को आवास के भीतर ले गए। अखिलेश यादव ने पत्रकारों से कहा कि वह आजम खां का हालचाल लेने आए हैं। कहा कि बहुत पुराने नेता हैं, पुराने लोगों की बात ही कुछ और है। हमारी पार्टी के दरख्त हैं इनकी जड़े गहरी हैं। यह बड़ी लड़ाई है और सब मिल जुलकर लड़ेंगे। आजम खां स्वास्थ्य अच्छा हो और उन्हें न्याय मिले। देश के इतिहास में और पॉलिटिकल कॅरियर के इतिहास में भारतीय जनता पार्टी कौन सा वर्ल्ड रिकार्ड बनाना चाहती है।

आजम खां और उनके परिवार पर सबसे ज्यादा केस लगे हैं। उनके ऊपर गलत केस लगे हैं उनकी पत्नी और बेटा अब्दुल्ला उनके परिवार के साथ उनके जितने साथी हैं उन सब पर सरकार ने झूठे मुकदमें लगाए हैं। इतनी परेशानी किसी को नहीं पहुंचाई गई होगी जितनी आजम खां के परिवार को पहुंचाई गई है। कहा इस परिवार को गिनीज ऑफ वर्ल्ड में भी इस परिवार का नाम झूठे मुकदमों को लेकर आ सकता है। नाराजगी के सवाल पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि पुराने लोग जो नेता जी के साथ में उनकी बात ही अलग होती है। 

कहा कि 2027 में सरकार बनने जा रही है और पीडीए की आवाज बुलंद होगी। कहा कि सुप्रीम कोर्ट में  जज साहब के ऊपर भी जूता फेंक दिया गया हो या जूता निकाला गया हो। कहा कि यह बात यहां करने की नहीं है आज तो आजम खां का हालचाल लेने आए थे क्योंकि वह जेल नहीं जा सके थे। कहा समाज में यह संदेश जा रहा है कि वह लोग कहीं भी बैठे हों वह अपमानित होती हैं। पिछड़े, दलित, मुस्लिम, आदिवासी इस सरकार में अपमानित हो रहा है। 

नाराजगी के सवाल पर आजम खां ने जवाब दिया कि यह सूचना कहां से मिली। अखिलेश यादव ने  कहा कि मैं अकेले मिलने आया हूं। आजम खां पर जितने झूठे मुकदमें लगे हैं सब वापस होंगे कहा कि यह यूनिवर्सिटी का अच्छा काम कर रहे हैं। कहा कि यह समाजवादी के वृक्ष हैं और इनकी जड़ें गहरी हैं। कहा कि 2027 में भाजपा को जनता हटाने जा रही है। जनता आगे होगी और पॉल्टिकल पार्टी पीछे होगी। अमृत विचार के सवाल सांसद मोहिब्बुल्लाह नकवी साथ में क्यों नहीं हैं इस सवाल को पूर्व मुख्यमंत्री ने कोई जवाब नहीं दिया। 

संबंधित समाचार