UP: छावनी में तब्दील रहा जौहर विवि से लेकर आजम खां का घर
रामपुर, अमृत विचार। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आजम खां से मिलने आने के दौरान जौहर विवि से लेकर उनके घर तक छावनी में तब्दील रहा। करीब पांच घंटे तक पुलिस बल तैनात रहा। उनके जाने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।
मंगलवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के कार से आने के दौरान पुलिस महकमा अलर्ट हो गया था,लेकिन बुधवार को अचानक से उनका हेलीकॉप्टर जौहर विवि में उतरने का मैसेज मिलने के बाद अधिकारी सक्रिय हो गए। उसके बाद सारे क्षेत्र को छावनी में तब्दील कर दिया।
जौहर विवि से लेकर आजम खां के घर तक पुलिस ही पुलिस तैनात रही।अखिलेश यादव के जाने के बाद पुलिस कर्मियों ने राहत की सांस ली। आसपास से गुजरने वाले लोगों को पुलिस रोकती रही। अखिलेश यादव ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि आप लोग तो मेरा हवाई जहाज कहां-कहां उतरवा रहे थे।
