मिशन शक्ति के बाद भी नहीं थम रहे छेड़छाड़ के मामले: सआदतगंज, हजरतगंज और कृष्णानगर में तीन महिलाओं ने पड़ोसियों पर लगाए आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

लखनऊ, अमृत विचार: राजधानी में मिशन शक्ति अभियान के बावजूद महिलाओं से छेड़छाड़ की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बीते 24 घंटे के भीतर तीन महिलाओं ने पड़ोसियों पर छेड़छाड़, धमकी और अभद्रता के आरोप लगाते हुए अलग-अलग थानों में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस तीनों मामलों की जांच कर रही है।

सआदतगंज क्षेत्र में नौबस्ता निवासी महिला ने पड़ोसी राजेश शुक्ला पर पीछा करने और फब्तियां कसने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने बिजली मीटर से छेड़छाड़ कर फंसाने की कोशिश की और विरोध करने पर गाली-गलौज की। पुलिस ने राजेश के खिलाफ छेड़छाड़, धमकी और गाली-गलौज की धाराओं में मामला दर्ज किया है।

हजरतगंज के प्राग नारायण रोड निवासी महिला ने बताया कि सामने रहने वाला विक्की उसे परेशान करता है और विरोध करने पर पति-बच्चों को धमकाता है। आरोप है कि उसने पीड़िता का वीडियो एडिट कर वायरल करने की धमकी भी दी। पुलिस ने शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

कृष्णानगर में रहने वाली महिला ने आरोप लगाया कि सामने रहने वाला राजेश सिंह रात में घर आकर छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर उसके बेटे गोलू और साथी अभिषेक ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तीनों के खिलाफ छेड़छाड़, धमकी, गाली-गलौज और एससी/एसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।

ये भी पढ़े : 

मौसम का बदलाव करने लगा बीमार.. सरकारी अस्पतालों में बड़ी संख्या में वायरल बुखार, बचने के लिए इन बातों का रखें ध्यान

संबंधित समाचार