किसानों को नई तकनीक से जोड़ने का लक्ष्य, 8 हजार से अधिक किसान पाठशालाएं लगाकर दी जाएगी जानकारी

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार : कृषि विभाग किसानों के लिए प्रोत्साहन योजनाओं और अनुदान कार्यक्रमों की नई शृंखला शुरू कर रहा है। रबी सीजन 2025-26 में सरकार किसानों को 92,518 से अधिक दलहनी मिनी किट वितरित करेगी। साथ ही प्रदेशभर में 8,385 किसान पाठशालाएं चलाकर उत्पादन की नवीन तकनीक से किसानों को जोड़ा जाएगा। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बताया कि सरकार का लक्ष्य है कि नई प्रजातियों के प्रचार-प्रसार और जैविक खेती को बढ़ावा दिया जाए।

इसके लिए किसानों को बीज शोधन, जैव रसायन और राइजोबियम कल्चर के उपयोग की जानकारी दी जाएगी। इससे भूमि की उर्वरता बनी रहेगी और आगामी फसलों की लागत में 20-25 किलो नाइट्रोजन की बचत होगी। मंत्री ने बताया कि किसान पाठशालाओं में विशेषज्ञ किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों और फसल सुरक्षा उपायों की जानकारी देंगे। सभी लाभार्थियों को अनुदान डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से सीधे खाते में मिलेगा। कृषि मंत्री ने कहा कि मिनीकिट वितरण और पाठशाला कार्यक्रम किसानों को आत्मनिर्भर और तकनीकी रूप से सशक्त बनाएंगे।

यह भी पढ़ेंः अफगानिस्तान के विदेश मंत्री के भारत समर्थक बयान से पाकिस्तान तिलमिलाया, अफगान राजदूत को बुलाकर जताई नाराजगी

संबंधित समाचार