मिलावट खोरों से सावधान! त्योहारों पर खाद्य विभाग सख्त, अभियान चलाकर कई दुकानों से नमूने भरे
लखनऊ, अमृत विचार: दीपावली और भाईदूज पर्व के अवसर पर मिलावटी खाद्य पदार्थों खोया, पनीर, दूध एवं दुग्ध पदार्थ से निर्मित मिठाईयों, नमकीन, खाद्य तेल एवं वनस्पति घी समेत कई अन्य चीजों के नमूने लिए गए। लाखों रुपये मूल्य की खाद्य सामग्री नष्ट कराई गई। बड़ी संख्या में सीजर किया गया। प्रतिष्ठानों से कुल 29 नमूने संग्रहित कर प्रयोगशाला भेज दिए गए।
सहायक आयुक्त (खाद्य)-I खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विजय प्रताप सिंह ने बताया कि सरसों का तेल, बर्फी, हल्दी साबुत, सौंफ,काजू, खजूर, 712 किग्रा. गाय का घी, भैंस का घी, साबूदाना, बेसन आदि सीज किया गया। मानक के विरुद्ध मिठाई को गढ्ढा खोदवाकर नष्ट कराया गया। पेड़ा, डोडा बर्फी, लच्छा बर्फी, मिल्क केक,खोया, केसरिया बर्फी, नमकीन, कुकीज, सोनपापड़ी समेत राजधानी के अलग-अलग इलाकों से खोया बरामद किया। ठाकुरगंज खोयामण्डी में व्यापारी अपना खोया मौके पर छोड़कर भाग गए।
ये भी पढ़े :
