Rampur: राइस मिल में रुपये लेते मंडी सचिव का वीडियो वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

टांडा, अमृत विचार। राइस मिल में मंडी सचिव के द्वारा एक व्यक्ति से रुपये लेते वीडियो वायरल हो रहा है। एसडीएम का कहना है कि अगर ऐसा कोई मामला है तो जांच कराई जाएगी।

टांडा स्थित नेशनल राइस मिल में सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें मंडी सचिव राधे श्याम मौर्या को राइस मिल के एक शेयर होल्डर सगीर से रुपये लेते देखा जा सकता है। यह वीडियो सामने आने के बाद मंडी प्रशासन की कार्यप्रणाली और पारदर्शिता पर गंभीर सवाल उठ खड़े हुए हैं। फुटेज में मंडी सचिव 23 अगस्त को दोपहर के 12 बजे एक सोफे पर बैठे नजर आ रहे हैं। पास बैठे एक व्यक्ति उन्हेंरूपये देता है। 

हालांकि वीडियो में किसी प्रकार की रसीद, रजिस्टर में एंट्री या वैधानिक दस्तावेजी प्रक्रिया दिखाई नहीं देती, जिससे यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह लेन-देन वैध था या नहीं है। रुपये लेते समय सचिव कह रहे हैं कि ये देंगे सचिव को आप, राइस मिल प्रबंधन और मंडी सचिव की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, सचिव और राइस मिलर का नंबर बंद जा रहा है।

 लेकिन सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर बढ़ते दबाव के चलते जल्द किसी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।  उपजिलाधिकारी राजकुमार भास्कर ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी। यदि कुछ पाया जाता है तो उचित कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा