Bareilly: पति से मनमुटाव के बाद फेसबुक फ्रेंड के साथ हुई फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। पति से मनमुटाव के बाद मायके में रह रही महिला फेसबुक फ्रेंड के साथ फरार हो गई। महिला का पिता ने बिथरी चैनपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

झारखंड निवासी एक शख्स ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि अपनी बेटी की शादी 2015 में की थी। पति से मनमुटाव होने के चलते बेटी मायके में रह रही थी।

उसकी बेटी की फेसबुक पर फारुख निवासी आलमपुर गजरौला से दोस्ती हो गई थी। 22 अगस्त बेटी फारुख के कहने पर घर से बरेली के लिए निकली। इन्वर्टिस जीरो प्वाइंट के पास से फारुख उसे अपने साथ ले गया। बेटी को काफी तलाशा लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।

संबंधित समाचार