Dhanteras 2025: धनतेरस शनिवार को है... भूलकर भी न खरीदें ये 5 चीजें, नहीं तो हो सकता है शनि का प्रकोप
लखनऊ, अमृत विचारः 18 अक्टूबर 2025 को धनतेरस का त्योहार मनाया जाएगा, जो इस बार शनिवार को पड़ रहा है। इस दिन नई वस्तुओं की खरीदारी से घर में समृद्धि आती है, लेकिन शनिवार होने के कारण कुछ चीजों को खरीदने से बचना चाहिए। इन चीजों की खरीदारी से शनि देव क्रोधित हो सकते हैं, जिससे जीवन में परेशानियां आ सकती हैं। आइए जानते हैं, किन चीजों से बचना है।
1. सरसों का तेल
धनतेरस पर शनिवार के संयोग में सरसों का तेल खरीदना अशुभ माना जाता है। इससे कुंडली में शनि की स्थिति प्रभावित हो सकती है। हालांकि, इस दिन सरसों के तेल का दान करना शुभ होगा।
14.png)
2. लोहे की वस्तुएं
लोहा शनि ग्रह से जुड़ा है, इसलिए धनतेरस पर लोहे से बनी चीजें खरीदने से बचें। जरूरत होने पर बुकिंग कर सकते हैं, लेकिन सामान अगले दिन घर लाएं।
12.png)
3. काले रंग की चीजें
शनिवार को काले रंग की वस्तुएं, जैसे कपड़े या अन्य सामान, खरीदना अशुभ माना जाता है। इससे जीवन में परेशानियां बढ़ सकती हैं।
12.png)
4. खाली बर्तन
धनतेरस पर बर्तन, जैसे मटका या कलश, खरीदने की परंपरा है, लेकिन इन्हें खाली घर लाना अशुभ है। बर्तन में मिठाई या धनिया डालकर लाएं।
11.png)
5. चमड़े का सामान
चमड़ा भी शनि से संबंधित है, इसलिए धनतेरस पर चमड़े की वस्तुएं खरीदने से बचें। ऐसा करना शनि के प्रकोप को निमंत्रण दे सकता है।
10.png)
(Disclaimer: यह जानकारी धार्मिक मान्यताओं और लोक परंपराओं पर आधारित है। इसका कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है। अमृत विचार इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता।)
