Bareilly: मांस कारोबारी शकील कुरैशी की मारिया फ्रोजन पर इनकम टैक्स का छापा, खलबली
दिल्ली, लखनऊ और मुरादाबाद की टीमों ने कैंट स्थित मारिया फ्रोजन और इंडिया फ्रोजन पर डाला डेरा
बरेली, अमृत विचार। बरेली के मांस कारोबारी शकील कुरैशी के कैंट स्थित मारिया फ्रोजन और इंडिया फ्रोजन पर सोमवार को इनकम टैक्स की टीम ने छापा मारा है। टीमों सुबह सात बजे से कंपनी में खरीद और फरोख्त से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रही हैं। हैरत की बात ये है कि कंपनी में कार्यरत कर्मचारियों को कंपनी से बाहर जाने की अनुमति नही है इसके साथ ही सभी के मोबाइल भी जब्त कर लिए गए हैं।
दरअसल, सोमवार सुबह सात बजे लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद की इनकम टैक्स की टीमें कैंट स्थित मारिया फ्रोजन और संभल के इंडिया फ्रोजन पहुंची, दोनों ही जिलों के एक साथ टीमें पहुंचने से खलबली मच गई। इस दौरान पुलिस को भी टीमों ने कंपनी में दाखिल होने से पहले ही सूचना दी। वहीं स्थानीय इनकम टैक्स के अफसरों को भी इस गोपनीय कार्रवाई की सूचना नहीं दी गई है। इस संबंध में कंपनी प्रबंधन ने बताया कि टीमें जांच कर रही हैं किसी को भी कंपनी के अंदर जाने की अनुमति नहीं है।
इससे पूर्व भी सामने आई थी अनियमितता
मारिया फ्रोजन पर ये इनकम टैक्स के छापे का ये पहला मामला नहीं है, करीब दो वर्ष पहले भी छापेमारी की गई थी, जिसमें करीब 1500 करोड़ की अनियमितता सामने आई थी।
